
बारिश के दिनों में जलमग्न क्यों हो जाते हैं दिल्ली और गुरुग्राम के इलाके, एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
AajTak
अर्चित प्रताप सिंह के अनुसार स्टॉर्म ड्रेन शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद जरूरी है. जिन्हें सड़कों, फुटपाथों और इमारतों से अतिरिक्त बारिश के पानी को मैनेज करने और दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. स्टॉर्म ड्रेन बाढ़ को रोकने के साथ ही जलभराव को कम करते हैं.
मानसून की बारिश से राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम के कई इलाके दरिया में तब्दील हो जाते हैं. सड़कों पर कमर तक पानी भर जाता है. पिछले महीने की 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना में UPSC की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. ऐसे में सवाल ये है कि दिल्ली थोड़ी से बारिश से भी जलमग्न क्यों हो जाती है. इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि बरसाती नाले महानगरों और आधुनिक शहरों की रीढ़ होते हैं, जो पूरे दिन बारिश के पानी को बाहर निकालते हैं, लेकिन दिल्ली की बात करें तो शहर से बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए अलग से बरसाती नालों का कोई नेटवर्क नहीं है.
आर्किटेक्ट और टाउन प्लानर अर्चित प्रताप सिंह ने बताया कि बरसाती नालों का एक आदर्श उदाहरण नोएडा में देखा जा सकता है, जहां करीब 89 किलोमीटर में बरसाती नाले का जाल बिछा हुआ है. बरसाती नाले का यह नेटवर्क शहर में जमा पानी को बाहर निकालता है और उसे पास की नदी या नहर में बहा देता है. ये खास तौर पर बरसाती पानी के लिए तैयार किए जाते हैं, इसलिए इन्हें भूमिगत सीवेज नालों से कहीं भी नहीं जोड़ा जाता. नतीजतन नालों में बेतहाशा कूड़ा-कचरा डालने और बहाने के कारण ये कभी जाम नहीं होते. शहर की नींव के दौरान स्टॉर्म ड्रेन बिछाए जाते हैं.
'शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्टॉर्म ड्रेन जरूरी'
अर्चित प्रताप सिंह के अनुसार स्टॉर्म ड्रेन शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद जरूरी है. जिन्हें सड़कों, फुटपाथों और इमारतों से अतिरिक्त बारिश के पानी को मैनेज करने और दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. स्टॉर्म ड्रेन बाढ़ को रोकने के साथ ही जलभराव को कम करते हैं. स्टॉर्म ड्रेन शहर की कार्यक्षमता और सुरक्षा को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हुई. अर्चित ने कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम में ऐसा कोई ड्रेन नेटवर्क नहीं है, जिससे बारिश का पानी निकाला जा सके. जब भी भारी बारिश होती है, तो इन दोनों शहरों और नोएडा के बीच स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है.लोगों की सेफ्टी के लिए जरूरी है ड्रेन नेटवर्क
एक्सपर्ट ने बताया कि दिल्ली में स्टॉर्म ड्रेन न होने की वजह से अक्सर मानसून में गंभीर जलभराव होने लगता है. एक बेहतर स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम के बिना शहर की सड़कें जल्दी ही बारिश के पानी से भर जाती हैं, जिससे यातायात में बाधा आती है और संपत्ति को नुकसान होता है. स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी होते हैं. अर्चित ने कहा कि दिल्ली के शहरी पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी स्टॉर्म ड्रेन महत्वपूर्ण हैं. इसके जरिए बारिश के पानी को आसानी से निकाला जा सकता है. इसके विपरीत, नोएडा में नालियों का एक सुस्थापित नेटवर्क है, जो नोएडा को जलभराव की समस्याओं से सुरक्षित रखता है.
नोएडा में बेहतर है पानी निकासी की व्यवस्था नोएडा के आर्किटेक्ट अखिल शर्मा ने कहा कि सड़क, सीवेज, स्टॉर्म ड्रेन, बिजली और पानी की आपूर्ति ये प्रमुख बुनियादी सुविधाएं हैं, जो किसी भी नए शहर की नींव रखने से पहले बनाए जाते हैं. नोएडा और अन्य बड़े शहरों में जहां ऐसी ड्रेन बनाई गई हैं, वहां जलभराव बहुत कम देखने को मिलता है, क्योंकि नालियां कचरा और गाद से मुक्त होती हैं, इसकी वजह ये है कि इन्हें कहीं भी सीवेज नालियों से कनेक्ट नहीं किया जाता. पुराने शहरों के मामले में बारिश के पानी को बाहर निकालना एक चुनौती बन जाता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









