
बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली का प्रदूषण हुआ आधा, लेकिन हवा बनी हुई है खराब
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में कमी तो आई है लेकिन हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दिन यानि रविवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 263 पर पहुंच गया.
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण थोड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन हवा की गुणवत्ता 'खराब' बनी हुई है. रविवार को दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. दिवाली की सुबह इंडिया गेट पर हल्की धुंध दिखाई दी तो वही लगातार 10 दिनों से प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को, बारिश और तेज हवाओं ने बहुत राहत देते हुए प्रदूषण को लगभग आधा कर दिया है. हालांकि शनिवार शाम से AQI में बढ़ोतरी देखी गई और कई इलाकों में ये 200 को पर कर गया है.
मौसम वैज्ञानिक दिवाली के बाद प्रदूषण के बढ़ाने की आशंका जाता रहे हैं एक तो आतिशबाजी और दूसरी उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका है. हालांकि एक रिकॉर्ड टूटा है कि 2015 के बाद से पहली बार राजधानी में छोटी दीवाली यानी दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली काफी साफ रही. आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 14 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
बारिश की राहत के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिवाली की सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट देखी गई और यह 'खराब' श्रेणी में रही. आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आनंद विहार में 266, आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और आईटीओ में 227 रहा.शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 220 था. एक्यूआई के यह आंकड़े शुक्रवार को बारिश के कारण धुंध और वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिलने के एक दिन बाद आया है.
शनिवार शाम को प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया था, लेकिन रात तक फिर से बढ़ गया और जहांगीरपुरी में रात में AQI 251 रहा.
शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. 500 से ऊपर कुछ भी 'गंभीर प्लस' में माना जाता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







