
बारामती प्लेन हादसा... क्रैश साइट से हटाया गया मलबा, जांच के लिए भेजे जा रहे जले अवशेष
AajTak
बारामती में हुए प्लेन हादसे के बाद जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से जले हुए हिस्सों और मलबे को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजना शुरू कर दिया है. विमानन प्राधिकरण की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाया और गिरे पार्ट्स को मार्क कर पैक किया. तकनीकी जांच के जरिए हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा.
महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश साइट से मलबा और जले हुए हिस्सों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विमानन प्राधिकरण और जांच एजेंसियों की टीम चार दिन बाद मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाने का काम शुरू किया गया. तकनीकी कर्मचारियों और मजदूरों की मदद से जले हुए हिस्सों को क्रेन के जरिए कंटेनर पर लोड किया गया.
इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि विमान के जो भी पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर गिरे मिले, उन जगहों को सफेद रंग से मार्क किया गया है, ताकि जांच के दौरान सटीक लोकेशन मैपिंग हो सके. बरामद जले हुए हिस्सों को लकड़ी के बक्सों में पैक कर फॉरेंसिक और तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है. जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी तकनीकी पहलुओं की पड़ताल करेंगी.
यह भी पढ़ें: 'Oh Sh*t...' अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या थे क्रू के अंतिम शब्द, जिसके बाद सब कुछ हो गया खत्म
दुर्घटना के बाद से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट रही थी. बड़ी संख्या में लोग क्षतिग्रस्त विमान को देखने पहुंच रहे थे. अब हादसे वाली जगह से मलबा हटाने और साइट क्लियर करने का काम शुरू कर दिया गया है.
बता दें कि यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ था. एनसीपी नेता अजित पवार मुंबई से प्राइवेट विमान से चले थे. उन्हें बारामती में होने वाले कुछ कार्यक्रमों में शामिल होना था. बारामती पहुंचने पर विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







