
बाराबंकी की अनोखी होली: यहां मजार पर खेली जाती है गुलाब और गुलाल की होली
AajTak
बाराबंकी के देवा शरीफ में एक ऐसी मजार है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर होली खेलते हैं. ये मजार सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ऐसी मजार है जहां होली के रंग में सराबोर होकर सभी धर्म के मानने वाले एक साथ होली खेलते हैं. काशी, मथुरा और ब्रज की होली तो आपने देखी होगी, लेकिन किसी मजार पर गुलाब और गुलाल की अनोखी होली खेलते नहीं देखा होगा. बाराबंकी के देवा शरीफ में एक ऐसी मजार है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर होली खेलते हैं. ये मजार सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की है. यहां की होली विश्व प्रसिद्ध है. यहां होली खेलने के लिए होली के दिन देश के कोने-कोने से सभी धर्मों के मानने वाले आते हैं. होली के खुमार में रंगों का तो कोई मज़हब नहीं होता है. सदियों से रंगों की कशिश हर किसी को अपनी तरफ खींचती रही है. होली के रंग में सराबोर होने के लिए देश भर से हाजी वारिस पाक के मुरीद देवा शरीफ आते हैं. इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. यहां होली के दिन सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गुलाल और गुलाब के फूलों से होली खेलते हैं. होली के दिन एक जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला जाता है. जो कौमी एकता गेट से सुबह 8 बजे उठकर दिन में 12 बजे दरगाह पर पहुंचता है. यहां देश के कोने-कोने से आए हुए सभी धर्मों के श्रद्धालु जमकर रंग खेलते हैं. यहां पर मजार के लोग जुलूस का इस्तकबाल करते हैं.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








