
'बारात से जल्दी वापस आ जाऊंगा', कहकर घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या
AajTak
बिहार के समस्तीपुर में बारात में जाने के लिए घर से निकले पोल्ट्री फार्म संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जितवारपुर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के पास की है. बताया जा रहा है कि युवक बारात में जाने के लिए घर से निकला था. तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी.
मृतक 25 साल का चंद्रशेखर लाटबसेपुरा पंचायत के परिहता गांव का रहने वाला था और वहीं पोल्ट्री फार्म चलाता था. रोते-रोते परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर देर रात शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था. उसने कहा था कि वह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई.
पुलिस ने फौरन युवक की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी युवक का शव पड़ा मिला है. शव की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. डीएसपी सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस हत्या के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
छपरा के अस्पताल में युवक की गोली मारकर हत्या
वहीं, छपरा सदर अस्पताल परिसर में भी देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियावां दरगाह निवासी जनार्दन राय के पुत्र नंदलाल राय के रूप में हुई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











