
बाराती बनकर घुसे, सिर में मारी गोलियां… AAP सरपंच की बेरहमी से हत्या
AajTak
तरनतारन जिले में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पीछा करने पर उनके भाई को भी गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री व डीजीपी से इस्तीफा मांगा.
पंजाब के तरनतारन जिले में एक सरपंच की सरेआम हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है. यह घटना तरनतारन के सिद्धू फार्म शेरों में उस समय हुई, जब वहां एक शादी समारोह चल रहा था. बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़े मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह को अज्ञात हमलावर ने समारोह के बीच गोली मार दी. हमलावर ने सरपंच के सिर में गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद जब सरपंच के भाई ने हमलावर का पीछा करने की कोशिश की, तो उसे भी गोली मार दी गई. भाई इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घायलों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां इलाज जारी है.
सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या
इस हत्याकांड के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला. मजीठिया ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का बोलबाला है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी पार्टी के सरपंच ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है और इसकी सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता.
पीछा करने पर सरपंच के भाई को भी मारी गोली

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







