
बाय-बाय सर्दी! दिल्ली-मुंबई-गोवा समेत कई इलाकों में फरवरी में ही High पारा
AajTak
देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर अब कम होने लगा है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. मुंबई और गोवा जैसे तटीय इलाकों में गर्मी का एहसास महसूस होने लगा है. मुंबई में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो फरवरी के महीने के हिसाब से असामान्य माना जा रहा है.
भारत के कई हिस्सों में गर्मी का एहसास होने लगा है. दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज भी तापमान 28°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. वहीं, पश्चिमी तट के कई इलाकों में भी गर्मी बढ़ रही है. मुंबई, रत्नागिरी और गोवा जैसे कई इलाके इसी में आते हैं. मौसम पूर्वानुमान ऐजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, यहां दिन का अधिकतम तापमान मध्य से ऊपरी 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है.
मुंबई ने भी पिछले हफ्ते ही 35°C का तापमान रिकॉर्ड किया. जो फरवरी के लिहाज से काफी जल्दी माना जा रहा है. वहीं, पूर्वी तट पर तापमान अभी भी कम रहा है. प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच तापमान का ये अंतर प्री-मानसून सीजन के शुरुआती संकेतों में से एक माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 18 फरवरी को होगी दिल्ली-NCR में बारिश! 17 को पंजाब-हरियाणा में अलर्ट
गर्मी का असर शुरू पश्चिमी तट पर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. कोच्चि से लेकर रत्नागिरी तक के कई इलाकों में दिन का तापमान बार-बार 36 डिग्री से ऊपर जा रहा है. खासकर तटीय कर्नाटक में हालात और गर्म हो गए हैं. कारवार में 38°C और होनावर में 37°C तक पारा पहुंच चुका है.
दूसरी तरफ पूर्वी तट तूतीकोरिन, पुडुचेरी, चेन्नई से लेकर विशाखापट्टनम तक अधिकतम तापमान 30 से 31°C के आसपास ही टिका हुआ है. मध्य प्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों पर बना एंटी-साइक्लोन इस अंतर की वजह बताया जा रहा है. यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से पूर्वी तट पर उत्तर-पूर्वी हवाएं भेज रहा है.
जल्द होगा प्री-मानसून सक्रिय सामान्य रूप से प्री-मानसून शुरू होने पर पूर्वी और पश्चिमी तट के तापमान में अंतर काफी कम हो जाता है. लेकिन अभी प्रायद्वीपीय भारत पर उत्तर-दक्षिण ट्रफ मौजूद नहीं है, जो प्री-मानसून की पहचान है. इसके अलावा ऑफ-शोर ट्रफ अभी नहीं बना है. पश्चिमी घाट के पास कोई छोटे भंवर अभी नहीं दिख रहे हैं. आने वाले दिनों में प्रायद्वीप के मध्य और अंदरूनी हिस्सों में हीट लो बनने की संभावना जताई जा रही है. स्काईमेट वेदर के अनुसार इसके बाद उत्तर-दक्षिण मौसमी ट्रफ विकसित होगा और हवाओं में असंतुलन बनेगा. इससे दोनों तटों के तापमान का अंतर कम होगा और संतुलन बन जाएगा. ये संकेत दक्षिण भारत में प्री-मानसून के सक्रिय होने के बताए गए हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







