
बाबा सिद्दीकी हर साल आते थे बिहार में अपने पैतृक गांव, मौत के बाद पसरा मातम
AajTak
बाबा सिद्दीकी अपने पैतृक गांव यानी भोजपुरी मिट्टी प्रेम से जुड़े रहे. प्रायः साल में एक बार वह गांव आते और ग्रामीणों से मिलते थे. उन्होंने एक अप्रैल 2022 को माझा हाई स्कूल के गरीब छात्रों के बीच राहत राशि का वितरण किया था.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या होने के बाद उनके पैतृक गांव में मातम छा गया है. बाबा सिद्दीकी गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के माझा शेखटोली गांव के निवासी थे. इनके पिता अब्दुल रहीम पांच दशक पूर्व ही मुंबई जाकर बसे थे और वहां घड़ी की दुकान खोली थी. यहां बाबा सिद्दीकी का बचपन गुजरा था. वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति करने लगे थे.
छात्र राजनीति से जुड़ने का परिणाम यह रहा कि वे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने और 2009 में मंत्री भी बने थे. फिलहाल उनके बेटे विधान सभा के सदस्य हैं. बाबा सिद्दीकी अपने पैतृक गांव यानी भोजपुरी मिट्टी प्रेम से जुड़े रहे. प्रायः साल में एक बार वह गांव आते और ग्रामीणों से मिलते थे.
युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिला रहे
उन्होंने एक अप्रैल 2022 को माझा हाई स्कूल के गरीब छात्रों के बीच राहत राशि का वितरण किया था. वह बिहार के कई जिलों में युवाओं के लिए अपने पिता अब्दुल रहीम मेमोरियल ट्रस्ट के जरिये निशुल्क कम्प्यूटर की शिक्षा दिलवाने का आयाम पूरा कर रहे थे. इस कार्य को सफलतापूर्वक उनके भतीजे फुरकान सिद्दीकी कर रहे हैं.
बाबा सिद्दीकी को याद कर रहे ग्रामीण
शेखटोली गांव के ग्रामीणों में अब उनकी यादें रह गई हैं. अब उनके किए गए सामाजिक कामों और असहाय लोगों और युवाओं के प्रति उनकी वफादारी को ग्रामीण याद कर रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







