
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही जांच, जानिए जांच एजेंसी कैसा लगाती है पता?
AajTak
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनपर कई राउंड फायरिंग की गई. जिसमें उनके सीने और पेट में गोली लगीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फिर अस्पताल में उन्होंने आंखिरी सांस ली. इसके बाद बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली. अब पुलिस उस पोस्ट की जांच कर रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मुंबई में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनपर कई राउंड फायरिंग की गई. जिसमें उनके सीने और पेट में गोली लगीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फिर अस्पताल में उन्होंने आंखिरी सांस ली.
पुलिस ने उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू कर दी, जिसमें बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट करने ने बताया कि वह बिश्नोई गैंग का सदस्य है. अब पुलिस जांच कर रही है कि यह पोस्ट कितना सच है.
सोशल मीडिया पोस्ट की मदद से आरोपी को पड़कना या ट्रैक करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. क्रिमिनल्स अक्सर ऐसे कामों में फेक आईडी या दूसरे का अकाउंट हैक करके उसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आरोपी तक पहुंचने में काफी परेशानी आती है.
बाबा सिद्दीकी की मौत के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इसमें वह कई तरीकों का इस्तेमाल करती है. पुलिस और जांच एजेंसियां कई स्टेज पर इसकी जांच करती हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.
पुलिस टीम या जांच एजेंसियां डिजिटल फुट प्रिंट्स को एनालाइज करके और पिछले मामलों के साथ इसे क्रॉस-रेफर करके इस दावे की रिएलिटी को चेक करती है.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही जांच, कैसे चलेगा पता?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












