
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 5 और गिरफ्तार, अब फायरिंग प्रैक्टिस वाली जगह की तलाश
AajTak
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नितिन सप्रे और राम कनौजिया हैं, आरोपियों ने शूटर्स को तीन हथियार मुहैया कराए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. सितंबर के मध्य में कर्जत में दो शूटर एक दिन के लिए दोनों मुख्य आरोपियों के साथ रुके भी थे, इस दौरान आरोपियों ने शूटर्स उन्होंने कुछ पैसे भी मुहैया कराए थे.
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने नितिन सप्रे, रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नितिन सप्रे और राम कनौजिया हैं, आरोपियों ने शूटर्स को तीन हथियार मुहैया कराए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. सितंबर के मध्य में कर्जत में दो शूटर एक दिन के लिए दोनों मुख्य आरोपियों के साथ रुके भी थे, इस दौरान आरोपियों ने शूटर्स उन्होंने कुछ पैसे भी मुहैया कराए थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने हथियार चलाने का अभ्यास कहां किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन सप्रे को डोंबिवली से, रामफुल चंद कनौजिया को पनवेल से, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को अंबरनाथ से गिरफ्तार किया गया है. नितिन सप्रे मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर के कॉन्टेक्ट में था. बहराइच के शूटर शिवकुमार और धर्मराज कुर्ला में किराए के घर में शिफ्ट होने से पहले कर्जत में एक कमरे में रुके थे. पांचों आरोपियों को आज तड़के गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद उन्हें कोर्ट ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की हत्या में संभवतः तुर्की में बनी 7.62 एमएम की टिसास पिस्टल का इस्तेमाल किया गया. बता दें कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक कुल 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









