
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, अपराधियों की फंडिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
AajTak
66 वर्षीय एनसीपी नेता की 12 अक्टूबर को बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. महाराष्ट्र के अकोला से गुजरात के एक निवासी को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस सनसनीखेज घटना में गिरफ्तार लोगों की संख्या 25 हो गई है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में महाराष्ट्र के अकोला से गुजरात के एक निवासी को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस सनसनीखेज घटना में गिरफ्तार लोगों की संख्या 25 हो गई है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आनंद जिले के पेटलाद निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को महानगर से लगभग 565 किलोमीटर दूर अकोला के बालापुर से वहां की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया.
दरअसल, 66 वर्षीय एनसीपी नेता की 12 अक्टूबर को बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अधिकारी ने कहा, "वोहरा ने इस साल मई में एक बैंक खाता खोला था और गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह, रूपेश मोहोल और हरीशकुमार के भाई नरेशकुमार सिंह को वित्तीय सहायता प्रदान की थी. उसने अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भी मदद की है."
हरियाणा के गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को हत्या के तुरंत बाद मौके से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस को हाल ही में इस मामले में एक बड़ी सफलता तब मिली जब उसने उत्तर प्रदेश के बहराइच से कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गौतम 12 अक्टूबर से फरार था और उसे नेपाल भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









