
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट मोड पर मुंबई पुलिस
AajTak
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली.
कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली. एक ईमेल के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई. इसकी सूचना जीशान ने पुलिस को दी. सुरक्षा के मद्देनजर जीशान के बांद्रा स्थित आवास पर मुंबई पुलिस पहुंच गई. इससे पहले बाबा सिद्दीकी की मुंबई में ही बेटे के दफ्तर के बाहर कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जीशान के पिता की मुंबई में हुई थी हत्या
एनसीपी नेता जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, उनकी 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में तीन हमलावरों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद बाबा को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था. जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.
बाबा सिद्दीकी ने 1999, 2004 और 2009 में तीन बार लगातार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर अपनी सेवा दी थी.
बाबा सिद्दीकी की 66 साल की उम्र में मृत्यु हो गई. इस हत्या की गहन जांच की गई. मुंबई पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







