
'बाबा सिद्दीकी के दाऊद से संबंध थे...', लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर के बयान के बाद UP के 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
यूपी के मथुरा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शार्पशूटर द्वारा एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर टिप्पणी करने के वीडियो का संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही के लिए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शॉर्पशूटर योगेश (26) ने कहा कि सिद्दीकी एक अच्छे इंसान नहीं थे.
यूपी के मथुरा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शार्प शूटर द्वारा पुलिस हिरासत में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर टिप्पणी करने के वीडियो का संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही के लिए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शार्प शूटर योगेश (26) उर्फ राजू ने कहा कि सिद्दीकी एक अच्छे इंसान नहीं थे, उनके भारत के सबसे मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम से संबंध थे.
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने शुक्रवार रात एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया. योगेश लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह से जुड़ा हुआ है. उसे पिछले महीने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. योगेश का 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से कोई संबंध नहीं है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद योगेश को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल, गोला-बारूद और एक मोटरसाइकिल जब्त की थी. उसके पैर में गोली लगने के बाद उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दीकी के बारे में अपना बयान दिया था.
जिला अस्पताल से जिला जेल में स्थानांतरित किए जाने के दौरान राजू ने अपना बयान दिया था. एसपी (सिटी) अरविंद कुमार ने कहा कि योगेश के मीडिया में दिए गए बयानों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि योगेश की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर रामसनेही, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस उपाधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. योगेश ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "बाबा सिद्दीकी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अच्छे इंसान नहीं थे. उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप लगाए गए थे. उनके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध थे.''

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









