
बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
AajTak
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. कॉन्स्टेबल ने दावा किया कि जब बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, उस समय पटाखे फूट रहे थे, इसलिए उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. कॉन्स्टेबल पर बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है. इसके साथ ही पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है. बाबा सिद्दीकी की विजयादशमी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में लगे पुलिस कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया गया. कॉन्स्टेबल ने दावा किया है कि जब बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, उस समय पटाखे फूट रहे थे, इसलिए उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था. इसी वजह से वो तुरंत कार्रवाई नहीं कर पाए.
कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है. सोनावणे तीन कॉन्स्टेबलों की पुलिस टीम का हिस्सा थे, जो बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. दिन की शिफ्ट में दो सिपाही रहते थे, जबकि रात में केवल एक ही सिपाही बाबा सिद्दीकी के साथ रहता था. जिस दिन बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी, उस दिन श्याम सोनावणे की नाइट शिफ्ट थी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है जिम्मेदारी
मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे के ऑफिस के बाहर उस वक्त हुई थी, जब वह विजयादशमी के अवसर पर पटाखे फोड़े जा रहे थे. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गैंग के एक सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि बाबा सिद्दीकी को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उनके बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंध थे और उनके कथित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों से संपर्क थे.
'गोलियां लग गई हैं, मुझे नहीं लगता अब बच पाऊंगा', शूटआउट के बाद बाबा सिद्दीकी के आखिरी शब्द

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











