
'बाबा साहेब अंबेडकर का ऋणी हूं', जेल से बाहर आने पर बोले मनीष सिसोदिया
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई की दलीलों को खारिज कर दिया और सिसोदिया को जमानत दे दी. इसके बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. सिसोदिया को बेल मिलते ही आम आदमी पार्टी ने ढोल बजाकर जश्न मनाया. जेल से बाहर आने पर पार्टी के खुश समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया को अपने कंधों पर उठा लिया और जिंदाबाद के नारे लगाए.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को 17 महीने बाद जमानत मिल गई. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई की दलीलों को खारिज कर दिया और सिसोदिया को जमानत दे दी. इसके बाद शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. सिसोदिया को बेल मिलते ही आम आदमी पार्टी ने ढोल बजाकर जश्न मनाया. जेल से बाहर आने पर पार्टी के खुश समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया को अपने कंधों पर उठा लिया और जिंदाबाद के नारे लगाए.
आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के भी समर्थन में "जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल जी छूटेंगे" के नारे लगाए. जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने मैरून रंग की शर्ट पहनी थी. पार्टी नेता आतिशी, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक भी उनके साथ थे. वे सभी बारिश में छाते पकड़े खड़े थे और सिसोदिया के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे.
जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने कहा, "जबसे ऑर्डर आया, समझ नहीं पा रहा कि बाबा साहब का कर्ज कैसे उतारूंगा. आपके प्यार और भगवान के आशीर्वाद के बदौलत बाहर आया. तानाशाही से विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला, संविधान ने बचाया. इस आदेश के बाद मैं बाबा साहेब अंबेडकर का ऋणी महसूस कर रहा हूं. आज इस संविधान की ताकत से मुझे बेल मिली. हमने संविधान के माध्यम से इस कानूनी लड़ाई को तार्किक अंत तक पहुंचाया है."
'संविधान की ताकत से केजरीवाल भी आएंगे बाहर'
सिसोदिया ने कहा, "मैं आप सभी का मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं जेल में अकेला नहीं था. देश के लोग और बच्चे मेरे साथ थे. सर्वोच्च न्यायालय को दिल से धन्यवाद, जिसने तानाशाही पर कड़ा प्रहार करने के लिए संविधान की शक्ति का इस्तेमाल किया. मैं अपको यकीन दिलाता हूं कि इसी संविधान की ताकत से हमारे प्यारे नेता अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे."
कई बार जमानत याचिका हुई थीं खारिज

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








