
'बाबा साहब ने देश को संविधान दिया लेकिन...', मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना
AajTak
बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला है. एक प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों वंचितों और दलितों के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कभी भी ईमानदारी से लागू नहीं किया.
संविधान पर RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबले के बयान को लेकर देश में बयानबाजी जारी है. इस बीच अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला है. एक प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों वंचितों और दलितों के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कभी भी ईमानदारी से लागू नहीं किया.
मायावती ने कहा, "देश के पूरे समाज के कल्याण और भलाई के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया. लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए और अब भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सरकार भी, दोनों ने इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लागू नहीं किया."
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन दोनों ही पार्टियों ने समय-समय पर अपने राजनीतिक हितों, विचारधाराओं और नीतियों के अनुसार संविधान में अनावश्यक बदलाव किए हैं. उन्होंने कहा, "अक्सर देखा गया है कि कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिलीभगत करके संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करते हैं."
होसबले ने क्या कहा था?
बता दें कि आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने आह्वान किया है कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए कि 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्दों को संविधान की प्रस्तावना में रहना चाहिए या नहीं. उन्होंने इसे 'राजनीतिक अवसरवाद' और संविधान की आत्मा पर 'जानबूझकर किया गया हमला' करार दिया. हालांकि, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने उनके इस बयान की आलोचना की है. आपातकाल (1975-77) के दौरान संविधान की प्रस्तावना में शामिल किए गए दो शब्दों की समीक्षा के लिए होसबले की जोरदार वकालत ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







