
'बाबा भोले समेत अन्य दोषियों पर हो कार्रवाई. राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीली...', हाथरस कांड पर आया मायावती का बड़ा बयान
AajTak
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने हाथरस भगदड़ मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में भोले बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मामले को "अति-चिंताजनक" बताते हुए "बाबाओं के अन्धविश्वास और पाखण्डवाद के बहकावे" में आकर अपनी मुश्किल और नहीं बढ़ाने की सलाह दी.
हाथरस के सत्संग भगदड़ मामले में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने "भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास और पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपनी मुश्किलों को और नहीं बढ़ाने की सलाह" दी है. उन्होंने भगदड़ में 121 लोगों के जान गंवाने को "अति-चिन्ताजनक" बताया और "बाबा भोले जैसे अन्य जो भी दोषी हैं" उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की.
मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "देश में गरीबाों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी और अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास और पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपने दुःख और पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए, यही सलाह."
121 लोगों की मौत को बताया "अति-चिन्ताजनक"
मायावती ने कहा, "बल्कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर इन्हें सत्ता खुद अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी. इन्हें अपनी पार्टी बीएसपी से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे काण्डों से बच सकते हैं जिसमें 121 लोगों की हुई मृत्यु अति-चिन्ताजनक" है.
"जो भी दोषी हैं" उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील
बीएसपी चीफ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "हाथरस काण्ड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी है. इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़."

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









