
बाप की CCL नौकरी पर थी नजर, कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर कर पिता पर चलवा दी गोली
AajTak
झारखंड के रामगढ़ जिले के रामजी मुंडा सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) में नौकरी करते हैं. रामजी के बेटे ने पिता की हत्या की साजिश रची, ताकि उसे अनुकंपा के आधार पर उनकी नौकरी मिल जाए. इसके लिए उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए.
एक 25 साल के युवक ने नौकरी के लिए अपने पिता की ही हत्या की साजिश रच डाली. आरोपी युवक ने पिता की हत्या को अंजाम देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर भी हायर किया था. मामला झारखंड का है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, झारखंड के रामगढ़ जिले के रामजी मुंडा सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) में नौकरी करते हैं. रामजी के बेटे ने पिता की हत्या की साजिश रची, ताकि उसे अनुकंपा के आधार पर उनकी नौकरी मिल जाए. इसके लिए उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए.
रामजी पर 16 नवंबर को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रामगढ़ में दिन दहाड़े फायरिंग की थी. इसके बाद रामजी को गंभीर हालत में रामगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले के पीछे रामजी के बेटे अमित मुंडा का हाथ है. इसके बाद पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की है.
दरअसल, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी CCL में किसी कर्मचारी की सेवा अवधि के दौरान मौत होने पर उसके कानूनी आश्रित को स्थायी नौकरी देने का प्रावधान है. इससे पहले नवंबर 2020 में एक 35 साल के बेरोजगार व्यक्ति ने बरकाखाना स्थित सीसीएल की कार्यशाला में तैनात अपने 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पिता की उनके क्वार्टर में गला काटकर हत्या कर दी थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










