
'बापू ने गुजरात से की थी रामराज्य जैसे समाज की कल्पना', बोले PM नरेंद्र मोदी
AajTak
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनाए जा रहे होस्टल फेज -1 (कुमार छात्रावास) के भूमिपूजन (Saurashtra Patel Seva Samaj Hostel) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज गुजरात के लोगों से संवाद किया. विजयादशमी के इस मौके पर मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती से बापू ने रामराज्य के आदर्शों पर चलने वाले समाज की कल्पना की थी. उन्होंने सेवा का मौका देने के लिए गुजरात की जनता का शु्क्रिया भी कहा. पीएम मोदी सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनाए जा रहे होस्टल फेज -1 (कुमार छात्रावास) के भूमिपूजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे. आपके आशीर्वाद की ताकत इतनी बड़ी है कि आज 20 वर्ष से अधिक समय हो गया, पहले गुजरात की और आज पूरे देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. आप सभी के आशीर्वाद से मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को जिसका कोई पारिवारिक या राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, जिसके पास जातिवादी राजनीति का कोई आधार नहीं था, ऐसे मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को आपने आशीर्वाद देकर गुजरात की सेवा का मौका 2001 में दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











