
बादशाह के जन्मदिन का जश्न, आधी रात को मन्नत के बाहर पहुंचे हजारों फैन्स, शाहरुख ने कहा- शुक्रिया
AajTak
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख को विश करने के लिए हजारों की भीड़ मन्नत के बाहर जुटी हुई दिखी. हर कोई बस अपने चहेते सितारे को झलक भर देखने के लिए तड़प रहा था. कोई शाहरुख-शाहरुख चिल्ला रहा था, तो कोई उन्हें लव यू कह रहा था.
शाहरुख खान, नाम तो सुना ही होगा. क्योंकि ये नाम बॉलीवुड ही क्या पूरी दुनिया के दिलों पर राज करता है. शाहरुख की शख्सियत ऐसी है कि क्या कहें, आधी रात को भी देशभर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए. अपने फेवरेट स्टार को एक बार सामने से जन्मदिन विश करने के लिए. शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, आधी रात उन्होंने मन्नत की छत से फैंस का अभिवादन किया.
मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम यूं नहीं कोई शाहरुख खान बन जाता है. शाहरुख का चार्म ही ऐसा है कि उनसे शायदी ही कोई बच पाया होगा. बॉलीवुड फिल्मों से लोगों के अंदर रोमांस का कीड़ा जगाने वाले, फैंस के दिलों के बेताज बादशाह शाहरुख का आज जन्मदिन है. वो उम्र के 57वें पड़ाव पर हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों से, उस बाजीगर की चाहत कम नहीं हुई है. बल्कि दिनोंदिन बढ़ती ही गई है.
इसी चाहत को जाहिर करने के लिए कई लोग उनके घर के बाहर इकट्ठे दिखाई दिए. शाहरुख को विश करने के लिए लाखों लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर जुटी हुई दिखी. हर कोई बस अपने चहेते सितारे को झलक भर देखने के लिए तड़प रहा था. कोई शाहरुख-शाहरुख चिल्ला रहा था, तो कोई उन्हें लव यू कह रहा था. कोई शाहरुख के नाम का बैनर लिए खड़ा था. हर कोई किंग खान के बस एक दीदार को तरस रहा था.
किंग खान स्टाइल में दिया धन्यवाद
शाहरुख ने भी किसी को निराश नहीं किया. वो बालकनी में आए और हाथ हिला कर सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी दिखाई दिए. शाहरुख ने अपना सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते हुए फैंस को ट्रीट दिया. शाहरुख कभी फैंस की तरफ किस का पोज देते तो कभी ग्रैटीट्यूड जताते दिखे. शाहरुख इस दौरान कैजुअल डेनिम लुक में नजर आए, डार्क ब्लू रंग की टीशर्ट के साथ सेम कलर की जींस पहनी हुई थी. इस लुक में भी वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. उनके साथ अबराम भी खड़े थे, जो सफेद रंग की टीशर्ट में गजब के क्यूट लग रहे थे.
हम तो विश करेंगे शाहरुख के लिए फैंस का प्यार इसी तरह बना रहे. हैप्पी बर्थडे शाहरुख!

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











