
बाथरूम में फंसी महिला, 4 दिन भूखे-प्यासे रही लॉक, दरवाजा तोड़ पुलिस ने ऐसे बचाई जान
AajTak
एक महिला चार दिनों तक बाथरूम में लॉक रही. भूखे-प्यासे वो मदद की गुहार लगाती रही. लेकिन घर पर अकेले होने की वजह से किसी का ध्यान उस पर नहीं गया. हालांकि, किसी तरह पुलिस उस तक पहुंच गई और आखिर में महिला की जान बच गई.
बाथरूम के दरवाजे का हैंडल खराब होने के बाद एक महिला मुसीबत में फंस गई. वह चार दिनों तक बाथरूम के अंदर ही लॉक रही. इस दौरान बिना भोजन और पानी के उसने दिन गुजारे. घर में वो अकेले ही रहती थी. हाल ही में महिला ने बताया कि कैसे वो बाथरूम से बाहर निकली.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला सिंगापुर का है. यांग नाम की महिला चीन से आकर यहां के एक अपार्टमेंट में रह रही थी. उसके पैरेंट्स दूर रहते थे. चचेरा भाई पास की दूसरी बिल्डिंग में रहता था.
दरवाजा खोलते वक्त उसका हैंडल टूट गया
एक दिन 31 साल की यांग अपने बाथरूम गई थीं. लेकिन दरवाजा खोलते वक्त हैंडल टूट गया और वो बाथरूम में ही लॉक हो गईं. वो मोबाइल भी साथ नहीं ले गई थीं. ऐसे में किसी से मदद भी नहीं मांग पाईं. यांग पूरे चार दिन तक बाथरूम में ही फंसी रहीं. वो भी बिना भोजन, पानी के.
यांग मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाती रहीं लेकिन उनकी आवाज बाहर तक नहीं जा रही थी. वो बाथरूम में ही सोने को मजबूर थीं. हालांकि, जब कई दिन यांग का फोन नहीं आया तो उनके पैरेंट्स को चिंता हुई. उन्होंने कॉल किया तो यांग का फोन भी नहीं उठा.
बाद में उन्होंने यांग के चचेरे भाई को कॉल किया और जानकारी हासिल करने की अपील की. भाई जब घर गया तो यांग का दरवाजा नहीं खुला. इस पर उसने पुलिस को फोन किया. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो पता चला कि यांग तो बाथरूम में बंद हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











