
बाथरूम में नहाती साथी छात्रा का बनाया Video, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बेंगलुरु सेंटर की छात्रा ने अपने बैच की लड़की का नहाते हुए का वीडियो बनाया था. पीड़िता की शिकायत के बाद उसे आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, सेंटर ने भी आरोपी छात्रा को सस्पेंड कर दिया है. घटना से बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है.
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में पढ़ाई करने वाले छात्रा को गिरफ्तार किया है. उस पर अपने बैच की अन्य छात्रा का नहाते समय का वीडियो बनाने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी. आज आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सेंटर ने भी लड़की को सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना 29 मार्च की है. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया था कि वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में बेंगलुरु सेंटर में रहकर स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा (Diploma in Sports Coaching) कर रही है.
उसने आगे बताया था कि प्रैक्टिस के बाद वह कैंपस में मौजूद बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी. तभी उसके साथ पढ़ने वाली लड़की ने अपने मोबाइल में नहाते हुए का उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने साथी छात्रा से वीडियो के बारे में बात की तो वह भाग गई थी. पीड़िता के मुताबिक उसने तुरंत ही इस बात की जानकारी सेंटर के अधिकारियों को दे दी थी.
आरोपी छात्रा गिरफ्तार, की गई सस्पेंड
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सेंटर के अधिकारियों से संपर्क किया था और मामले में अधिक जानकारी ली थी. इसके बाद आरोपी छात्रा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसे सेंटर से भी सस्पेंड कर दिया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








