
बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, प्लास्टिक में लपेट कर फ्लैट से बाहर फेंका... कोच्चि में मिला नवजात का शव
AajTak
पुलिस ने पुष्टि की है कि यह विवाहेतर गर्भधारण का मामला है और महिला के बलात्कार पीड़िता होने का संदेह है. महिला बिना किसी को बताए बच्चे को मारने की कोशिश कर रही थी. यहां तक कि युवती के माता-पिता को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी.
कोच्चि के एर्नाकुलम में एक नवजात शिशु का शव प्लास्टिक कवर में लिपटा हुआ खून से लथपथ हालत में सड़क के बीच पाया गया. जानकारी के अनुसार उसे पास के एक अपार्टमेंट में रहने वाली उसकी मां ने फेंक दिया था. पुलिस ने बच्चे की 23 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया है जिसने उसे पनाम्बली नगर के एक फ्लैट की 5वीं मंजिल से बाहर फेंक दिया था.
पुलिस ने पुष्टि की है कि यह विवाहेतर गर्भधारण का मामला है और महिला के बलात्कार पीड़िता होने का संदेह है. महिला बिना किसी को बताए बच्चे को मारने की कोशिश कर रही थी. यहां तक कि युवती के माता-पिता को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी.
बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म
उसने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और बाहर आकर बच्चे को प्लास्टिक कवर में लपेटा और सड़क पर फेंक दिया. बाद में सफाई कर्मियों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत का कारण खोपड़ी की चोट थी. नवजात का निचला जबड़ा भी चोटिल हो गया था.
अस्पताल में किया जा रहा मां का इलाज
पुलिस अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि महिला बलात्कार पीड़िता थी या नहीं. बच्चे की मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. तबीयत ठीक होने पर उसे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इस बीच, केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आयोग ने कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










