
'बात नहीं बनी तो हम ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे', ट्रेड डील पर रुबियो से बोले थे NSA अजीत डोभाल
AajTak
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपनी जीत का ढोल पीट रहे हों, लेकिन एक नई रिपोर्ट ने कहानी पलट दी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत ने वाशिंगटन को साफ कर दिया था कि वह दबाव में झुकने के बजाय ट्रंप के कार्यकाल के खत्म होने तक का इंतजार करने को तैयार था.
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी अमेरिकी लोगों के लिए बड़ी जीत के रूप में पेश कर रहे हैं. लेकिन एक रिपोर्ट इन सभी दावों को पलट दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने ट्रंप के अड़ियल रवैए पर कड़ी आपत्ति जताई और ट्रेड डील न होने की सूरत में वह ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर 2025 की शुरुआत में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई एक निजी बैठक में भारत ने कड़ा रुख अपनाया था. डोभाल ने रुबियो से दो टूक कहा कि भारत डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों की धमकियों से डरने वाला नहीं है, अगर तल्खी कम नहीं होती तो वह व्यापार समझौते के लिए 2029 तक इंतजार कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक ये बैठक उस वक्त हुई थी, जब ट्रंप प्रशासन लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहा था और भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगा रखा था, जो उस वक्त सबसे ज्यादा टैरिफ था.
'बंद करें भारत की आलोचना' ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत डोभाल ने मार्को रुबियो को याद दिलाया कि भारत ने अतीत में भी कई प्रतिकूल अमेरिकी प्रशासनों का सामना किया है. उन्होंने मांग की कि ट्रंप और उनके अधिकारी सार्वजनिक रूप से भारत की आलोचना बंद करें, ताकि रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाया जा सके.
'बुलिंग स्वीकार नहीं' डोभाल ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह की 'बुलिंग' स्वीकार नहीं करेगा. इस बैठक के बाद ही सितंबर के अंत में ट्रंप के लहजे में थोड़ी नरमी देखी गई थी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी थी. रिपोर्ट दिल्ली के अधिकारियों के इनपुट पर आधारित है, जिन्होंने गोपनीयता की वजह से नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी.
क्यों बिगड़े रिश्ते दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते तब तनावपूर्ण हो गए जब नई दिल्ली ने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रंप के सीजफायर के दावों को झूठा करार दिया था. इसके बाद नवारो जैसे ट्रंप के करीबियों ने पीएम मोदी की व्यक्तिगत और सभ्यतागत छवि पर तीखे हमले किए. नवारो ने मोदी की ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर का इस्तेमाल कर तंज कसा था और रूसी तेल खरीदने के कारण यूक्रेन युद्ध को 'मोदी का युद्ध' बताया था. इसी कड़वाहट के बीच अमेरिका ने भारतीय सामानों पर दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक लगा दिया था.
ट्रंप का बड़ा ऐलान वहीं, रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा की तरह प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए 'ट्रुथ सोशल' पर भारत के साथ ट्रेड डील फाइनल होने का ऐलान कर दिया. हालांकि, पीएम मोदी ने बातचीत की पुष्टि तो की, लेकिन डील के विवरण के बारे में जानकारी नहीं दी.
भारत ने की पुष्टि इसके बाद मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूएस ट्रेड डील की पुष्टि करते हुए केवल इतना कहा कि बातचीत को अंतिम रूप दे दिया गया है. ट्रंप इस डील को अमेरिकी किसानों की बड़ी जीत के रूप में बेच रहे हैं, जबकि भारत ने हमेशा कृषि और डेयरी सेक्टर को अपनी 'रेड लाइन' माना है. उधर, डील की पूरी जानकारी सामने न आने से भारत में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. विपक्षी दल आरोप लग रहे हैं कि क्या भारत अमेरिकी दबाव में झुक गया है? लेकिन डोभाल और रुबियो की मुलाकात की रिपोर्ट ये संकेत देती है कि मोदी सरकार ने इस ट्रेड डील में बिना झुके समझौता किया होगा. दूसरी ओर अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं, इसलिए ट्रंप इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






