
बाढ़-बारिश और भूस्खलन से न्यूजीलैंड बेहाल, देखें दुनिया सुपरफास्ट
AajTak
मूसलाधार बारिश और बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन ने न्यूजीलैंड के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित सैकड़ों लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल साउथ आइलैंड के नेल्सन शहर का है. यहां सब कुछ पानी में समा गया है, घर-सड़कें-पार्क-गाड़ियां सब पानी में डूब गए है. चारों तरफ बस पानी ही पानी है. केवल नेल्सन शहर में 508 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है. देखें दुनिया सुपरफास्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











