
बाढ़ के बीच गरबा करने लगे लोग, वडोदरा में आपदा में अनोखा नजारा वायरल
AajTak
गुजरात में बाढ़ और बारिश के बाद अब तूफान 'असना' ने भी लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि तूफान अब काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके चलते बाढ़ से प्रभावित गुजरात के कई जिलों की हालत और भी खराब हो गई है.
गुजरात में बाढ़ और बारिश के बाद अब तूफान 'असना' ने भी लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि तूफान अब काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके चलते बाढ़ से प्रभावित गुजरात के कई जिलों की हालत और भी खराब हो गई है.
कई दिनों से लगातार भारी बारिश के बाद अब गुजरात में बारिश थम गई है. लेकिन सोशल मीडिया पर गुजरात से जलभराव की कई तस्वीरें वायरल हो रही है. इसी बीच वडोदरा के एक मोहल्ले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाढ़ के पानी में गरबा कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है, जब वडोदरा में पानी भरना शुरू हुआ था.
वीडियो में क्या है
वीडियो में लोग घुटनों तक पानी में गरबा करते हुए दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में स्पीकर पर संगीत बज रहा है और लोग जोरदार चीयर करते हुए गरबा का आनंद ले रहे हैं.
इस बीच, कुछ लोगों को दही हांडी कार्यक्रम की तैयारी करते हुए देखा गया. एक शख्स ने गुब्बारों से सजी रस्सी पर मटकी बांधी, जबकि अन्य लोग पानी भरे इलाके में नाचते-गाते और जश्न मनाते नजर आए.
देखें वीडियो

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











