
बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग, विधानसभा में प्रस्ताव पेश
AajTak
पंजाब के 23 जिलों में भीषण बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी. बाढ़ ने पिछले 37 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. राज्य की आम आदमी पार्टी ने अब सरकार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है.
पंजाब में बाढ़ को लेकर विधानसभा के विशेष सत्र का आज आयोजन हो रहा है. इस दौरान सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने बाढ़ को लेकर प्रस्ताव पेश किया. लेकिन साथ ही केंद्र सरकार पर पंजाब को लेकर उदासीन रुख अख्तियार करने का आरोप भी लगाया.
जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने प्रस्ताव पेश करते हुए राज्य के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की मांग की. इस प्रस्ताव को पेश करते हुए गोयल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की वजह से बेतहाशा नुकसान हुआ. इससे 34 लाख लोग प्रभावित हुए. इससे राज्य में बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा. इस वजह से मैं प्रस्ताव पेश कर रहा हूं.
पंजाब के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से नुकसान के बाद केंद्र सरकार से 20,000 करोड़ रुपये के विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की. लेकिन पीएम मोदी की ओर से घोषित 1600 करोड़ रुपये तक नहीं मिलने की बात भी कही. मंत्री ने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से बैठक करने के लिए समय भी मांगा लेकिन बार-बार आग्रह करने के बावजूद अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से इस पर कोई जवाब नहीं मिला है.
उन्होंने कहा कि इस वजह से हम प्रस्ताव लाकर पंजाब की मदद नहीं करने की निंदा कर रहे हैं. हम इसकी भी निंदा करते हैं कि किस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री से बैठक करने के लिए समय मांगा लेकिन बार-बार आग्रह करने के बावजूद मीटिंग के लिए कोई समय नहीं दिया गया. इससे पंजाब के लोगों का अपमान हुआ है.
प्रस्ताव में कहा गया कि हम निंदा करते हैं कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के लिए जिस 16000 करोड़ रुपये की धनराशि का ऐलान किया था. वह भी हमें नहीं दिया गया. इस वजह से हम पंजाब के लिए 20000 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करते हैं और 1600 करोड़ रुपये भी पंजाब को जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते हैं. इस प्रस्ताव को पीएम कार्यालय, गृह मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों को भी भेजा जाएगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









