
बागपत: युवक ने की रेप की कोशिश, आहत होकर युवती ने सल्फास की गोलियां खाकर दे दी जान
AajTak
UP News: बागपत में एक लड़की ने खुदकुशी कर ली. अफवाह फैल गई थी कि जो शख्स घर में आया, उसे लड़की ने बुलाया था. इस कारण उसने सल्फास की गोलियां खा ली. पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
उत्तर प्रदेश के बागपत में युवती से रेप की कोशिश की गई. इस घटना से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पीड़ित परिवार के घर में मातम पसरा है और परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.
परिजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की थी. आरोपी को जेल भेज दिया गया था. इसी बीच गांव में अफवाह फैल गई थी कि आरोपी को युवती ने ही बुलाया था, जिसके चलते उसने जहर खा लिया.
दरअसल, मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र का है. 15 मई को आरोपी नसीम ने घर में घुसकर चारपाई पर लेटी हुई युवती के साथ कथित रेप की कोशिश की. युवती द्वारा विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा. शोर सुनकर पड़ोस के कुछ युवक आए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. 16 मई की शाम को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. परिजन ने गंभीर हालत मे युवती को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मृतका की बहन ने बताया कि हम लोग घर में सोए हुए थे. तभी नसीम घर में घुस गया और बहन से जबर्दस्ती की कोशिश की. जब हम रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में गए तो उन्होंने किसी परिजन को अंदर नहीं जाने दिया. अगले दिन पता लगा कि उसे तो छोड़ भी दिया गया है. न्याय नहीं मिलने से हमारी बहन ने जहर खा लिया और वह मर गई.
बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र में एक लड़की के आत्महत्या करने मामला आया है. 15 मई को रमाला थाने में एक महिला अपनी बेटी के साथ आई थी. उसने बताया कि उनके घर में आरोपी नसीम ने घुसकर साथ गाली-गलौच की थी. इस तहरीर पर तत्काल FIR दर्ज किया गया. नसीम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया था. 16 मई की रात को महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी लड़की ने सल्फास की कुछ गोलियां खा ली. उसको मेरठ के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.
जादौन के मुताबिक, गांव में अफवाह फैल गई थी कि जो युवक उनके घर में आया, उसे लड़की ने बुलाया था. इस कारण लड़की ने सल्फास की गोलियां खा लीं. इस तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज किया गया है. मेरठ में उसकी दुःखद मौत हो गई. पुलिस जांच में जुट गई है. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









