
'बाइडेन सबसे खराब राष्ट्रपति, हम खत्म कराएंगे रूस-यूक्रेन युद्ध', अमेरिका के चेसापीक में बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिका के चेसापीक में डोनाल्ड ट्रंप की रैली ऐतिहासिक ग्रीनब्रियर फार्म में हुई. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कैंपेन से 15 घंटे पहले ही लोग अपनी जगह पक्की करने के लिए लाइन में लग गए थे. ट्रंप चेसापीक में 'गॉड ब्लेस द USA' का नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. रैली में ट्रंप ने जमकर बाइडेन पर निशाना साधा.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार दोपहर (अमेरिका के समयानुसार) को चेसापीक में अपनी पहला पब्लिक कैंपेन किया. इस दौरान उन्होंने जमकर जो बाइडेन पर निशाना साधा. दरअसल, अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच है. गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को दोनों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने पब्लिक कैंपेन किया.
चेसापीक में ट्रंप की रैली ऐतिहासिक ग्रीनब्रियर फार्म में हुई. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कैंपेन से 15 घंटे पहले ही लोग अपनी जगह पक्की करने के लिए लाइन में लग गए थे. ट्रंप चेसापीक में 'गॉड ब्लेस द USA' का नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टैक्स, प्रवासी जैसे मुद्दों पर बाइडेन को घेरा और कहा कि वे ताकत के जरिए शांति बहाल करेंगे. वे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करवाएंगे.
'क्या बाइडेन का फिर राष्ट्रपति बनना सही है?'
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन का पूरे अमेरिका में सम्मान नहीं किया जाता. उन्होंने दावा किया कि बाइडेन खुद का जिक्र करते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने के लिए कानून प्रवर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान बहस यह नहीं है कि क्या बाइडेन 90 मिनट की बहस में टिक सकते हैं, बल्कि यह है कि क्या अमेरिका के लिए बाइडेन का एक बार फिर राष्ट्रपति बनना सही है? यह देश का सबसे करीबी द्वितीय विश्व युद्ध है, और बाइडेन इसमें बेहद अक्षम हैं.
यह भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा', बोले राष्ट्रपति बाइडेन, नॉर्थ कैरोलिना में किया प्रचार

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











