
बाइडेन ने नेतन्याहू को दी क्लीन चिट, बोले- गाजा में 500 लोगों की मौत के पीछे इजरायल का हाथ नहीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा है कि अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल में बमबारी आपकी नहीं बल्कि दूसरे टीम (हमास) ने की है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक न ही इजरायली पीएम और जो बाइडेन ने कोई सबूत पेश किया है. इस हमले में 500 से अधिक लोगों जाने गई हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने इजरायल दौरे में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता नहीं है कि गाजा के अस्पताल में हुए ब्लास्ट के पीछे इजरायल का हाथ है. बाइडेन ने कहा, उन्हें लगता है कि इस हमले के पीछे कोई दूसरी टीम है.
तेल अवीव पहुंचे जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कल गााजा में जो विस्फोट हुआ, उसका उन्हें काफी दुख है. लेकिन उन्होंने अब तक जो कुछ देखा है, उसके हिसाब से उन्हें नहीं लगता है कि यह हमला इजरायल ने किया है.
अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल हमले के पीछे जिम्मेदार लोग
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा है कि अल अहली बैपटिस्ट अस्पताल में बमबारी आपकी नहीं बल्कि दूसरे टीम (हमास) ने की है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक न ही इजरायली पीएम और जो बाइडेन ने कोई सबूत पेश किया है. इस हमले में 500 से अधिक लोगों जाने गई हैं.
'दुनिया देखे कि अमेरिका कहां खड़ा है'
बाइडेन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से यह कहते हुए अपनी टिप्पणी शुरू की कि मैं आज यहां एक साधारण कारण से आना चाहता था. मैं चाहता हूं कि इजरायल के लोग और दुनिया के लोग जानें कि संयुक्त राज्य अमेरिका कहां खड़ा है. मैं व्यक्तिगत रूप से आकर यह स्पष्ट करना चाहता था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








