
बाइडेन के दौरे के दो महीने बाद वियतनाम की यात्रा पर क्यों जा रहे हैं जिनपिंग?
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग वेनबिन ने बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. जिनपिंग भी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते वियतनाम जाएंगे. जिनपिंग का ये दौरा 12 और 13 दिसंबर को होगा. जिनपिंग की छह साल में वियतनाम की यह पहली यात्रा होगी.
चीन के विदेश मंत्री वांग वेनबिन ने बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. जिनपिंग भी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं.
वांग ने बताया कि द्विपक्षीय बातचीत में जिनपिंग का फोकस राजनीति, सुरक्षा, व्यवहारिक सहयोग, सार्वजनिक समर्थन, बहुपक्षीय मामले, समुद्री मुद्दे और साझेदारी को गहरा करने पर होगा.
जिनपिंग का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दो महीने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वियनतनाम की यात्रा की थी. बाइडेन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति दी थी.
कम्युनिस्ट देश होने के बावजूद वियतनाम के चीन के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. 1979 में दोनों के बीच एक जंग भी हुई थी. इतना ही नहीं, दक्षिण चीन सागर पर भी दोनों के बीच विवाद हैं. फिलिपींस, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान के अलावा वियतनाम भी उन देशों में है, जो दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है.
जिनपिंग का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वियतनाम की नजदीकी अमेरिका से पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ने लगी है. इसके अलावा भारत से भी उसके कारोबारी रिश्ते बढ़ रहे हैं. ये दोनों बातें जिनपिंग के लिए चिंता बढ़ाने वाली हैं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








