
बाइक सवार की लापरवाही से हुई 20 लोगों की मौत? आंध्र प्रदेश बस हादसे से पहले का CCTV वीडियो आया सामने
AajTak
यह वीडियो 24 अक्टूबर की रात करीब 2:23 बजे एक पेट्रोल पंप पर रिकॉर्ड हुआ था. इसमें आरोपी बाइक सवार शिवा शंकर को अपने साथी के साथ बाइक पेट्रोल डिस्पेंसर के पास पार्क करते और फिर कुछ देर बाद डगमगाते हुए वापस जाते हुए देखा जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, उस वक्त शिवा शंकर नशे में था.
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए भीषण बस हादसे से ठीक पहले का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार को लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसी बाइक की टक्कर के बाद बस में आग लगी और इस भीषण हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई.
यह वीडियो 24 अक्टूबर की रात करीब 2:23 बजे एक पेट्रोल पंप पर रिकॉर्ड हुआ था. इसमें आरोपी बाइक सवार शिवा शंकर को अपने साथी के साथ बाइक पेट्रोल डिस्पेंसर के पास पार्क करते और फिर कुछ देर बाद डगमगाते हुए वापस जाते हुए देखा जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, उस वक्त शिवा शंकर नशे में था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि यही वही बाइक सवार था जिसकी बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस से टक्कर हुई. टक्कर के वक्त बाइक का फ्यूल कैप खुला हुआ था, जिससे टक्कर के बाद आग भड़क गई और बस चंद मिनटों में आग की लपटों से घिर गई. यह हादसा कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुरु गांव के पास हुआ.
बस में सवार थे 44 यात्री
बस में 44 यात्री सवार थे, जिनमें से 19 यात्री और बाइक सवार की जलकर मौत हो गई. बाकी यात्री किसी तरह खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे. यह बस वी. कावेरी ट्रैवल्स कंपनी की थी और दमण एवं दीव में पंजीकृत थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद आग सबसे पहले बस के आगे के हिस्से में लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी बस लपटों में घिर गई. घटना के वक्त बस तेज रफ्तार में थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









