
बाइक लेकर आए, घर में घुसे, गोली चलाई और निकल गए... दिल्ली में व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले अरेस्ट
AajTak
30 नवंबर को दिल्ली के बुराड़ी में दो बदमाशों ने एक व्यापारी के घर पर फायरिंग की. फिर वहां फिरौती की मांग वाली पर्ची फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की. फिर बुधवार को उन्हें सोनीपत से पकड़ लिया. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है.
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यापारी के घर में घुसकर दो बदमाशों ने पहले फायरिंग की. फिर फिरौती की मांग वाली पर्ची फेंककर फरार हो गए. बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस का कहना है कि दिल्ली के गैंगस्टर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, मामला 30 नवंबर का है. यहां दोनों आरोपी बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी के घर पर फायरिंग कर जबरन वसूली की मांग वाली पर्ची फेंक कर भाग गए थे. व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. उसमें एक आरोपी गोली चलाते और पर्ची फेंकता दिखा.
वहीं, दूसरे सीसीटीवी में दोनों आरोपी बाइक पर फरार होते नजर आए. पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. तब क्राइम ब्रांच को पता लगा कि दोनों आरोपी सोनीपत के रहने वाले हैं और नाबालिग हैं. पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक की और बुधवार को उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि दोनो किस गैंगस्टर के इशारे पर धमकी देने आए थे.
दिल्ली में युवती गोली मारकर हत्या
हाल ही में दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक युवती की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका की शिनाख्त पूजा यादव (24) के रूप में हुई. आरोपी ने पूजा पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं. बाद में वह फरार होने लगा. हमले के बाद पूजा के भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी ने पूजा के भाई पर भी दो गोलियां चला दी. हमले में भाई बाल-बाल बच गया.
शादीशुदा शख्स से था पूजा का अफेयर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











