
बाइक पर स्टंट कर रहे दो युवकों की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, मौके पर हो गई मौत
AajTak
बेंगलुरु में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दरअसल दोनों युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों चुवक अपनी बाइक के चक्के को हवा में ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे थे.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई. दरअसल देवनहल्ली तालुक के बाइपास रोड पर शुक्रवार को स्टंट के दौरान दो युवकों की बाइक टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 साल के अर्पाज और 16 साल के मनोज की बाइक एक कैंटर ट्रक से आमने-सामने टकरा गई. हादसा विजयपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे और चक्के को हवा में उठाने की कोशिश के दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठे. इसके चलते बाइक विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ट्रक से टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
इस घटना के बाद दो युवकों के घर में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने नागरिकों से सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने और खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









