
बांदा: AC कोच में महिला का सामान लूटा, बदमाशों को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदी
AajTak
बांदा में महिला के साथ चलती ट्रेन में लूट का मामला सामने आया है. अपने सामान को बचाने के लिए महिला भी चलती ट्रेन से कूद गई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में बीती रात महाकौशल एक्सप्रेस के AC कोच में सफर कर रही महिला के साथ चलती ट्रेन में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही बदमाशों ने महिला का बैग छीना वो चलती ट्रेन से अपने सामान को वापस लेने के लिए कूद गई. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबित पीड़िता दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाले ट्रेन महाकौशल एक्सप्रेस के B1 कोच में सफर कर रही थी. आधी रात के दौरान जब ट्रेन डिंगवाही स्टेशन से गुजर रही थी तभी पहले से ट्रेन में बैठे घात लगाए बदमाश महिला से लूटपाट करने लगे.
महिला ने जब इसका विरोध किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश महिला का बैग उठाकर भागे. इस दौरान महिला भी बदमाशों के पीछे भागी और चलती ट्रेन से कूद गई. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई.
इस मामले SP जीआरपी मोहम्मद इमरान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूट की एक घटना संज्ञान में आई है. जिसमें ट्रेन में सफर कर रही महिला का बैग छीना गया. महिला से लूटा हुआ बैग मजदूरी करने जा रही महिलाओं को सुबह के समय स्टेशन से कुछ दूरी पर पड़ा मिला. उन्होंने बैग की जानकारी गांव के प्रधान को दी.
बैग में लैपटॉप और मोबाइल था. इसके अलावा गहने और रुपयों के संबंधित उनसे तहररी देने को कहा लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. महिला की तरफ से तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी.
(इनपुट- सिद्धार्थ गुप्ता)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









