
बांग्लादेश BCCI के सामने झुकने को तैयार? भारत-पाकिस्तान मैच के लिए BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' का खास प्लान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से हटने के विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश में है. BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' ने संकेत दिए हैं कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच 'आइस ब्रेकर' साबित हो सकता है, जहां एशिया के पांचों प्रमुख क्रिकेट बोर्ड साथ बैठकर बातचीत करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पैदा हुए तनाव को खत्म करने की दिशा में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा संकेत दिया है. BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' ने कहा है कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला भारत के क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ जमी बर्फ पिघलाने का मौका बन सकता है.
अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथोम आलो से बातचीत में कहा कि ICC चाहता है कि एशिया के पांच बड़े क्रिकेट राष्ट्र भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस हाई-प्रोफाइल मैच के दौरान एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में संवाद करें.
उन्होंने साफ कहा- आप इसे हमारे बीच एक तरह का आइस ब्रेकर मान सकते हैं.
लाहौर बैठक में BCB की सक्रिय भूमिका
सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में हुई त्रिपक्षीय बैठक के दौरान पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच खेलने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मनाने में BCB की अहम भूमिका रही. इस घटनाक्रम ने एशियाई क्रिकेट राजनीति को नया मोड़ दिया.
क्यों टूटा था रिश्ता? बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत यात्रा से इनकार कर दिया था. ICC से अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग ठुकराए जाने के बाद BCB ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था. ICC बोर्ड में मतदान के आधार पर तय हुआ कि यदि बांग्लादेश भारत नहीं जाएगा, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर माना जाएगा. इसके बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया गया. हालांकि, पूरे विवाद की शुरुआत मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से हटो के बाद हुई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







