
बांग्लादेश: वोहरा समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी, क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने भी की मुलाकात
AajTak
अपने दो दिवसीय दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. शुक्रवार को पीएम मोदी ने बांग्लादेश में कई क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की, इनमें बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी शामिल रहे.
बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है. इस जश्न में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ढाका पहुंचे हैं. अपने दो दिवसीय दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. शुक्रवार को पीएम मोदी ने बांग्लादेश में कई क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की, इनमें बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी शामिल रहे.बांग्लादेश के स्टार्स और नेताओं से मिले मोदी पीएम मोदी ने शुक्रवार को ढाका में कई तबकों से मुलाकात की. पीएम मोदी बांग्लादेश के राजनीतिक दलों, विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मिले. साथ ही बांग्लादेश के सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की. राजनेताओं के अलावा पीएम मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के स्टार्स, युवाओं से मुलाकात की. इनमें बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन और बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी शामिल रहे. 🇮🇳🇧🇩 Continuing dialogue with entire political spectrum! PM @narendramodi engages opposition leaders of Bangladesh and discusses wide gamut of issues on our bilateral relations. pic.twitter.com/cIKWfEIeQr 🇮🇳🇧🇩 Engaging the Bangladeshi political leadership across the spectrum! PM @narendramodi meets political leaders from 14 Party Alliance along with convener. Discussions centred on diverse issues of our bilateral relations. pic.twitter.com/BP00Quoc6j
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











