
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के बीच ISKCON पर बैन की तैयारी
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाई कोर्ट में कहा है कि वो इस्कॉन को एक धार्मिक कट्टरपंथी संगठन मानती है और इस पर प्रतिबंध लगाने की औपचारिकताओं को पूरा कर रही है. सरकार ने ये जानकारी ऐसे समय में दी है, जब ''इस्कॉन'' के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठा रहे हैं और बांग्लादेश की पुलिस ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











