
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद कोलकाता-त्रिपुरा में वहां से आए मरीजों का इलाज बंद
AajTak
बांग्लादेश में हिन्दू अल्ससंख्यकों पर लगातार हमले के बाद अब त्रिपुरा के अस्पताल ने भी वहां के नागरिकों का इलाज बंद करने की घोषणा की है. अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि वहां हमारे देश के झंडे का अपमान किया जा रहा है, अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं इसलिए अब यहां बांग्लादेशियों का इलाज नहीं किया जाएगा. कोलकाता के एक अस्पताल ने भी ऐसा ही फैसला लिया है.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारतीय झंडे के प्रति अनादर को लेकर अगरतला और कोलकाता के दो अस्पतालों ने बांग्लादेशी नागरिकों के इलाज पर रोक लगाने का फैसला किया है.
शनिवार को अगरतला स्थित आईएलएस अस्पताल ने घोषणा की कि वो अब बांग्लादेशी मरीजों का इलाज नहीं करेगा. यह अस्पताल बांग्लादेशी मरीजों के लिए सुविधाजनक और किफायती होने के कारण काफी लोकप्रिय था.
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के बाद फैसला
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आईएलएस अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी गौतम हजारिका ने कहा, 'हम बांग्लादेश के लोगों की मेडिकल सेवाएं निलंबित करने की मांग का पूरी तरह समर्थन करते हैं. हमारे चेक पोस्ट और अस्पतालों में सहायता केंद्र आज से बंद कर दिए गए हैं.'
इससे पहले, शुक्रवार को कोलकाता के जेएन रे अस्पताल ने भी इसी तरह का निर्णय लिया था. इन अस्पतालों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और भारतीय ध्वज का अपमान किए जाने का हवाला दिया था.
कोलकाता के अस्पताल ने भी बंद किया बांग्लादेशियों का इलाज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









