
बांग्लादेश में मर्डर कर भारत में एंट्री, महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर जिन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दो के खिलाफ बांग्लादेश में हत्या का केस दर्ज है. हत्या के मामले में दो बांग्लादेशी नागरिक वांछित हैं.
महाराष्ट्र के पनवेल शहर में बांग्लादेश के तीन नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो गिरफ्तार कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि दो के खिलाफ बांग्लादेश में हत्या का केस दर्ज है. हत्या के केस में दोनों वांछित चल रहे हैं. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के रहने वाले 27 वर्षीय अली हाफिज शेख, 46 वर्षीय रबीवुल मन्नान शेख और 25 वर्षीय मेसन किसलू मुल्ला को 18 नवंबर को पनवेल बस स्टैंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है कि ये लोग पनवेल में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस को इन बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.
जब इनके बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अली हाफिज शेख और रबीवुल मन्नान शेख के खिलाफ बांग्लादेश में हत्या का केस दर्ज है. ये लोग नौकरी की तलाश में भारत आ गए थे. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों के पास से बांग्ला भाषा वाले कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं.
पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर कराया ट्रांसलेशन तो हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, जब उन दस्तावेजों का अनुवाद किया गया, तो पता चला कि अली हाफिज शेख और रबीवुल मन्नान शेख 29 सितंबर 2023 को बांग्लादेश के नरैल जिले के कालिया पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित हैं. पुलिस ने बताया कि इन लोगों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











