
बांग्लादेश में फूटा लोगों का गुस्सा, झंडे का अपमान करने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
AajTak
बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे पाकिस्तान की हिमाकत बताया और न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लंबा मुक्ति संग्राम लड़ा है. इस मुक्ति संग्राम को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है. बांग्लादेश ने आजादी के लिए पाकिस्तान की सेना के साथ नौ महीने लंबा युद्ध लड़ा.
बांग्लादेश के झंडे का अपमान करने को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने राजधानी ढाका में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया. कई संगठनों के बैनर तले लोग पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.
दरअसल लोगों का ये गुस्सा पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा बांग्लादेश के झंडे को गलत तरीके से पेश करने पर देखने को मिला. पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ से सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के झंडे की एक तस्वीर शेयर की गई थी. इस तस्वीर में बांग्लादेश के झंडे के साथ पाकिस्तानी झंडे के चांद-सितारे भी दिख रहे हैं. इसी फोटो को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ.
बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे पाकिस्तान की हिमाकत बताया और न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लंबा मुक्ति संग्राम लड़ा है. इस मुक्ति संग्राम को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है.
बांग्लादेश ने आजादी के लिए पाकिस्तान की सेना के साथ नौ महीने लंबा युद्ध लड़ा और 1971 में उसे खुदमुख्तारी हासिल हुई. इन नौ महीनों के दौरान 30 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई. पाकिस्तानी सैनिकों ने एक लाख से अधिक महिलाओं के साथ बदसलूकी की. इस युद्ध में 18 भारतीय जवान भी शहीद हुए. बांग्लादेश, पाकिस्तान की सेना की ज्यादतियों को कभी भूल नहीं सकता है.
ऐसी स्थिति में अचानक से पाकिस्तान उच्चायोग के बांग्लादेश के झंडे की इस तरह की फोटो शेयर करने से लोगों के बीच गुस्सा फूट पड़ा. बांग्लादेश लिबरेशन वार मंच नाम के संगठन ने मानव श्रंख्ला बनाकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्शन ढाका यूनिवर्सिटी में राजू की मूर्ति के पास किया गया.
(ढाका से शहीदुल हसन खोकन की रिपोर्ट)

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








