
बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! यूनुस की चीन यात्रा से पहले सेना ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
AajTak
सोमवार को बांग्लादेश की सेना ने राजनीतिक तनाव के बीच एक आपात बैठक आयोजित की. इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश में जल्द ही तख्तापलट हो सकता है. सेना मोहम्मद युनूस को हटाकर खुद सत्ता संभाल सकती है. ये हलचल ऐसे समय में तेज हुई है जब यूनुस चीन दौरे पर जाने वाले हैं.
बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट के बाद मंडराने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से वहां के राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अंदेशा लगाया जा रहा है कि वहां आने वाले दिनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इसी बीच, सेना भी अलर्ट मोड पर आ गई है. सोमवार को बांग्लादेश की सेना ने राजनीतिक तनाव के बीच एक आपात बैठक आयोजित की. इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.
सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश में जल्द ही तख्तापलट हो सकता है. सेना मोहम्मद युनूस को हटाकर खुद सत्ता संभाल सकती है. ये हलचल ऐसे समय में तेज हुई है जब यूनुस चीन दौरे पर जाने वाले हैं. दरअसल, शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद बांग्लादेश की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है. बांग्लादेश सेना की आपात बैठक में पांच लेफ्टिनेंट जनरल, आठ मेजर जनरल (जीओसी), स्वतंत्र ब्रिगेडों के कमांडिंग अधिकारी और सेना मुख्यालय के अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया.
क्या है सेना की रणनीति
जब से मोहम्मद युनूस ने सत्ता संभाली है, बांग्लादेश में लोगों के बीच सरकार के प्रति असंतोष और अविश्वास बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सेना राष्ट्रपति पर दबाव बना सकती है कि वह आपातकाल घोषित करें, या फिर मोहम्मद युनूस को हटाकर तख्तापलट कर सकते हैं. सेना एक राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से सेना के अधीन होगी.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: आवामी लीग का 'रिफाइंड वर्जन'! आर्मी चीफ के साथ सीक्रेट मीटिंग और सड़क पर सेना, कहां जा रही है ढाका की पॉलिटिक्स
सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र नेताओं ने सेना के खिलाफ आवाज उठाई है, जिससे सेना के कई वर्ग नाराज हो गए हैं और सेना ने इन विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए एक योजना तैयार की है. इन सभी तनावों के बीच, मोहम्मद युनूस का चीन दौरा जल्द होने वाला है. यह यात्रा बांगलादेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस यात्रा के बाद चीन-बांगलादेश संबंधों में बदलाव हो सकते हैं, जो क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











