
बांग्लादेश में फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर हिंदू, जान से मारने की धमकी, इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजधानी ढाका में नेशनल प्रेस क्लब के सामने इकट्ठा होकर विरोध-प्रदर्शन किया और इस्कॉन को बैन करने की मांग की है. भड़काऊ भाषण देते हुए भीड़ ने कहा कि इस्कॉन कोई धार्मिक संगठन नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अव्यवस्था फैलाने वाला ग्रुप है.
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के खिलाफ खुलेआम नफरत फैलाना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं कट्टरपंथी अब इस्कॉन जैसे संगठनों को बैन करने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने इस्कॉन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है.
हाल ही में 13 नवंबर को 'इस्लामिक उलेमा काउंसिल' के कट्टरपंथियों ने राजधानी ढाका में नेशनल प्रेस क्लब के सामने इकट्ठा होकर विरोध-प्रदर्शन किया और इस्कॉन को बैन करने की मांग की. भड़काऊ भाषण देते हुए भीड़ ने कहा कि इस्कॉन कोई धार्मिक संगठन नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अव्यवस्था फैलाने वाला ग्रुप है.
मस्जिद के सामने कट्टरपंथियों का प्रदर्शन
हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा को अंजाम दे रहे कट्टरपंथियों ने कहा कि इस्कॉन बांग्लादेश के लिए खतरा बन चुका है. प्रदर्शन के दौरान हिफजत-ए-इस्लाम समूह ने इस्कॉन को बांग्लादेश से तुरंत प्रतिबंधित करने की मांग की. ऐसा ही एक प्रदर्शन 8 नवंबर को चटगांव में अंदरकिला जामे मस्जिद के सामने हुआ था.
जान से मारने की दी जा रही धमकियां
कुछ दिनों पहले बांग्लादेश हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन ने भी इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. कट्टरपंथियों ने इस्कॉन से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद मुस्लिम समुदाय का एक और धार्मिक संगठन 'इस्लामिक उलेमा काउंसिल' भी इसी मांग को लेकर मैदान में उतर आया है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









