
बांग्लादेश में पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा खास संदेश
AajTak
बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर चुका है और इसी मौके पर बड़ा जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ढाका पहुंचे हैं, जहां वो अपने दो दिन के दौरे पर अलग-अलग स्थानों पर जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे का आगाज हो गया है. शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ढाका के एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया. पीएम मोदी को यहां एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर चुका है और इसी मौके पर बड़ा जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ढाका पहुंचे हैं, जहां वो अपने दो दिन के दौरे पर अलग-अलग स्थानों पर जाएंगे.शहीद स्मारक पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बांग्लादेश के दौरे की शुरुआत ढाका में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंच कर दी. पीएम मोदी ने यहां शहीदों को नमन किया और खास पेड़ भी लगाया. पीएम मोदी ने इसके अलावा यहां पर विजिटर बुक में अपना एक खास संदेश भी लिखा. पीएम मोदी ने अपने संदेश में शहीदों को नमन करते हुए लिखा कि उनका बलिदान भविष्य की पीढ़ी को हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है, साथ ही हमेशा सच्चाई के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित करता है. On the 50th Independence Day of Bangladesh, PM @narendramodi paid tributes at the National Martyr’s Memorial in Savar. The courage of those who took part in the Liberation War of Bangladesh motivates many. pic.twitter.com/q7bZwATNHt A special visit begins with a special gesture. PM Sheikh Hasina welcomes PM @narendramodi at Dhaka airport. pic.twitter.com/5zyKWpIepv
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











