
बांग्लादेश में नए नोटों से गायब हुए शेख मुजीबुर रहमान, बंगबंधु की जगह अब करेंसी पर दिखेंगी ये तस्वीरें
AajTak
बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी किए गए नए बैंक नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों के साथ-साथ ऐतिहासिक महलों की तस्वीरें भी होंगी. इनमें दिवंगत चित्रकार जैनुल आबेदीन की कलाकृति भी होगी, जिसमें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान बंगाल के अकाल को दर्शाया गया है.
बांग्लादेश के सेंट्रल बैंक ने रविवार को नए डिजाइन के साथ नए करेंसी नोट जारी किए. इन नए करेंसी नोटों से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटा दिया गया है. नए नोटों में शेख मुजीबुर रहमान की फोटो की जगह बांग्लादेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों को चित्रित किया गया है. अब तक बांग्लादेश के सभी बैंक नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो होती थी, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी, लेकिन चार साल बाद सैन्य तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गई थी.
बांग्लादेश के सेंट्रल बैंक ने बताया कि नए बैंक नोटों के साथ-साथ शेख मुजीबुर रहमान के चित्र वाले मौजूदा नोट और सिक्के भी प्रचलन में रहेंगे. बांग्लादेश सेंट्रेल बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'नई सीरीज और डिजाइन के तहत, नोटों पर कोई मानव चित्र नहीं होगा, बल्कि प्राकृतिक परिदृश्य और पारंपरिक स्थल प्रदर्शित होंगे.' बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी किए गए नए बैंक नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों के साथ-साथ ऐतिहासिक महलों की तस्वीरें भी होंगी. इनमें दिवंगत चित्रकार जैनुल आबेदीन की कलाकृति भी होगी, जिसमें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान बंगाल के अकाल को दर्शाया गया है.
यह भी पढ़ें: 'छात्र आंदोलन कुचलने के लिए शेख हसीना खुद दे रही थीं ऑर्डर...', बांग्लादेश की अदालत में पूर्व PM पर लगे संगीन आरोप
नए बैंक नोटों पर शेख मुजीब की जगह होंगी ये तस्वीरें
एक अन्य बैंक नोट पर पाकिस्तान के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों की याद में बने राष्ट्रीय शहीद स्मारक को दर्शाया जाएगा. नौ अलग-अलग मूल्यवर्गों में से तीन नोट रविवार को जारी किए गए. बाकी नोट चरणबद्ध तरीके से प्रचलन में लाए जाएंगे. आरिफ हुसैन खान ने कहा, 'नए नोट केंद्रीय बैंक के मुख्यालय से जारी किए जाएंगे और बाद में देश भर में इसके अन्य कार्यालयों से जारी किए जाएंगे.' यह पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश की बदलती राजनीति को प्रतिबिंबित करने के लिए बैंक नोटों के डिजाइन में संशोधन किया गया हो. जब खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सत्ता में थी, तो नोटों में ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों को दर्शाया गया था.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में आखिर कब होंगे चुनाव? अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बता दी तारीख!

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










