'बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे', कोलकाता रेप एंड मर्डर पर ममता बनर्जी का विपक्ष पर निशाना
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरी रात मामले की निगरानी करती रही, पीड़िता का अंतिम संस्कार होने तक मैं पुलिस के संपर्क में थी. पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कोलकाता पुलिस की सराहना की और कहा कि जांच जल्दी शुरू की गई और 12 घंटे के भीतर पहली गिरफ्तारी की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी पीड़िता के शव को ले गए और डीएनए टेस्ट, सीसीटीवी फुटेज, सैंपल परीक्षण समेत कई गहन जांच की गई.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में राजनीतिक दलों पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि लेडी डॉक्टर के परिवार के साथ खड़े होने के बजाय सीपीआई (एम) और बीजेपी सस्ती राजनीति कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि वे यहां बांग्लादेश बना सकते हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं, मैं सत्ता की लालची नहीं हूं.
इस केस में ममता सरकार की आलोचना करने वालों पर पलटवार करते हुए सीएम ममता ने कहा कि उन्होंने पूरी रात मामले की निगरानी की और जैसे ही उन्हें इस अपराध के बारे में पता चला, तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर और पीड़िता के माता-पिता से बात की. ममता बनर्जी ने पूछा, क्या हमने कार्रवाई नहीं की?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने क्या नहीं किया? क्या हमने कार्रवाई नहीं की? ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने पीड़िता के माता-पिता से कहा कि बलात्कारी को फांसी दी जाएगी और मैं इस पर कायम हूं.
'मैं पूरी रात मामले की निगरानी करती रही'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरी रात मामले की निगरानी करती रही, पीड़िता का अंतिम संस्कार होने तक मैं पुलिस के संपर्क में थी. पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कोलकाता पुलिस की सराहना की और कहा कि जांच जल्दी शुरू की गई और 12 घंटे के भीतर पहली गिरफ्तारी की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी पीड़िता के शव को ले गए और डीएनए टेस्ट, सीसीटीवी फुटेज, सैंपल परीक्षण समेत कई गहन जांच की गई.
सीबीआई को केस सौंपने पर क्या बोलीं ममता?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.