
बांग्लादेश ने प्रति व्यक्ति आय में भारत को छोड़ा पीछे
AajTak
बांग्लादेश जब 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र मुल्क बना तो उसकी गिनती दुनिया के गरीब देशों में होती थी. लेकिन सारी चुनौतियों के बावजूद बांग्लादेश आगे बढ़ता गया और अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत से कई मामलों में आगे निकलता दिख रहा है.
बांग्लादेश जब 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र देश बना तो उसकी गिनती दुनिया के गरीब देशों में होती थी. बांग्लादेश का जनघनत्व भी भारत की तुलना में ज्यादा है. इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से भी बांग्लादेश परेशान रहा है. लेकिन इन सब चुनौतियों के बावजूद बांग्लादेश आगे बढ़ता गया और अब भारत से भी कई मामलों में आगे निकलता दिख रहा है. प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़ दिया है. बांग्लादेश के योजना मंत्री एमए मन्नान ने सोमवार को बताया कि देश में प्रति व्यक्ति आय 2,064 डॉलर से बढ़कर 2,227 डॉलर हो गई है. मन्नान ने ये डेटा प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ हुई कैबिनेट बैठक में रखा. इसकी जानकारी कैबिनेट सचिन खान्दकर अनवारुल इस्लाम ने पत्रकारों को दी. कैबिनेट सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुई थीं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











