
बांग्लादेश ने अपने नागरिकों के पासपोर्ट पर क्यों लिखवाया 'इजराइल छोड़कर'... शेख हसीना के निर्णय को यूनुस ने बदला
AajTak
पुराने बांग्लादेशी पासपोर्ट में एक वाक्य लिखा होता था--
इजराइल के खिलाफ बांग्लादेश की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. शनिवार को 10 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी लोग गाजा के समर्थन में रैली में शामिल हुए थे. इन लोगों ने इजराइल से जुड़े प्रोडक्ट और संस्थाओं के बहिष्कार करने की कसमें खाई. ढाका में हुए 'मार्च फॉर गाजा' में 10 लाख लोग बांग्लादेश और फिलिस्तीन के झंडे लहराते हुए और “फ्री फिलिस्तीन”, “इजराइली कब्जे को रोकें” और “इजरायली उत्पादों का बहिष्कार करें” के नारे लगाते हुए सुहरावर्दी पार्क में उमड़ पड़े.
इस प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जनता के गुस्से के सामने झुकते हुए यूनुस सरकार ने अब अपने नागरिकों को जारी किये जाने वाले पासपोर्ट में एक विशेष लाइन लिखा है. नए जारी किए जा रहे पासपोर्ट में लिखा है- “THIS PASSPORT IS VALID FOR ALL COUNTRIES OF THE WORLD EXCEPT ISRAEL”. यानी कि यह पासपोर्ट दुनिया के सभी देशों के लिए वैध है सिर्फ इजराइल को छोड़कर.
ढाका में अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बांग्लादेश ने गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के मद्देनजर अपने नागरिकों को यहूदी देश की यात्रा करने से रोकने के लिए पासपोर्ट पर "इजराइल को छोड़कर" लिखना पुनः शुरू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अब बांग्लादेश के नागरिक इजराइल की यात्रा नहीं कर पाएंगे.
बता दें कि पासपोर्ट वो दस्तावेज है जिसकी मदद से एक देश का वैध नागरिक दूसरे देश की कानूनी तरीके से यात्रा कर सकता है. कहा जा सकता है कि पासपोर्ट के जरिये एक देश अपने नागरिक को किसी दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देता है.
बांग्लादेश में कुछ ही दिन पहले इजराइल के प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केएफसी, बाटा, डोमिनो के आउटलेट लूट लिए थे.
गौरतलब है कि पुराने बांग्लादेशी पासपोर्ट में एक वाक्य लिखा होता था-- "यह पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए वैध है." इसे 2021 में अब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के दौरान हटा दिया गया था. उस समय अधिकारियों ने कहा था कि इसने इजराइल के प्रति अपना रुख नहीं बदला है, लेकिन दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए पासपोर्ट से इस वाक्यांश को हटा दिया गया था.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









