
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले की हुई पहचान, CCTV से खुला राज
AajTak
बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस का कहना है कि इकबाल हुसैन नाम के इस आरोपी ने जानबूझकर पंडाल के अंदर कुरान रखी थी जिसके बाद हिंसा भड़क गई.
दुर्गा पूजा पंडालों पर हमलों के कम से कम तीन लोगों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद, बांग्लादेश के कोमिल्ला की पुलिस का कहना है कि उन्होंने हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर ली है. कोमिल्ला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) फारूक अहमद ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि मामले में जिस व्यक्ति की तलाश की जा रही है वह 35 वर्षीय इकबाल हुसैन है. आरोप है कि कोमिल्ला जिले के सुजानगर के रहने वाले हुसैन ने 13 अक्टूबर को नानुआ दिघिर पर पूजा मंडप में कुरान की एक कॉपी रखी थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











