
बांग्लादेश: क्रांति करने वाले छात्रों का साथ छोड़ गया 'गुरु', कहा- 1971 के दोषी जमात से गठबंधन कैसे?
AajTak
बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाली पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) से छात्रों के धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं. चुनाव की घोषणा होते ही सत्ता के लिए ललचाये छात्र नेता ऐसे ऐसे गठबंधन कर रहे हैं जो क्रांति की भावना से मेल नहीं खाती है, इसलिए कई सीनियर नेता इस्तीफा दे रहे हैं.
बांग्लादेश में हुई कथित क्रांति का बुलबुला अब फटने लगा है. इस क्रांति को लीड करने वाले छात्रों के संगठन नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP)से चुनाव से ऐन पहले धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं. ऐसा ही एक नाम है महफूज आलम. जुलाई आंदोलन के गुरु कहे जाने वाले मुख्य नेता महफूज आलम ने रविवार को अपने चेलों से दूरी बना ली. महफूज आलम एनसीपी और जमात-ए-इस्लामी के साथ चुनावी गठबंधन का विरोध कर रहे थे. बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होने वाले हैं.
लेकिन NCP संयोजक नाहिद इस्लाम जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन के लिए आतुर थे.
एक फेसबुक पोस्ट में आलम ने 'इस NCP का हिस्सा बनने' से इनकार कर दिया. इसके बाद इसके 30 सीनियर नेताओं ने एक मेमोरेंडम पर साइन करके इस कदम के खिलाफ अपना रुख जताया और दो बड़े नेताओं ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.
महफूज आलम ने लिखा, "मौजूदा हालात में जुलाई के मेरे साथियों के लिए मेरा सम्मान, स्नेह और दोस्ती खत्म नहीं होगी. लेकिन मैं इस NCP का हिस्सा नहीं बन रहा हूं."
उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है कि मुझे जमात-NCP गठबंधन से कोई प्रस्ताव मिला था, लेकिन मेरे लिए किसी भी ढाका निर्वाचन क्षेत्र से जमात-NCP गठबंधन (उम्मीदवार) बनने से ज़्यादा जरूरी मेरी पुरानी स्थिति बनाए रखना है."
महफूज आलम का शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश के प्रशासक मोहम्मद यूनुस ने पिछले साल अमेरिका में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से आलम को मिलवाया था, और उन्हें साफ तौर पर जुलाई 2024 में हुई 'पूरी क्रांति के पीछे का दिमाग' बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










